 |
|
एबी आरोग्यदान योजना |
|
"एबी आरोग्यदान योजना" एक सामूहिक मेडिक्लेम स्वास्थ्य बीमा योजना है जिसे मेसर्स युनाईटेड इंडिया इन्शुरेन्स कंपनी लिमिटेड के सहयोग से प्रारंभ किया गया है और फैमिली हेल्थ प्लान लिमिटेड (टीपीए) द्वारा इसका निर्वाह किया जाता है।
एबी आरोग्यदान बहुत ही किफायती (नाममात्र) प्रीमियम पर आपके परिवार के चिकित्सा व्यय उठाता है और इस प्रकार एक ही समय आपके स्वास्थ्य और संपत्ति का ध्यान रखता है। |
|
कौन पात्र हैं: |
 |
यह पालिसी हमारे सभी खातादारों को उपलब्ध है। |
|
|
|
एबी आरोग्यdदान कैसे प्राप्तद करें: |
 |
यह आसान है। आन्ध्रा बैंक के निकटतम शाखा में उपलब्ध प्रस्ताव फार्म भरें और आपके खाते में नामे लिखिते हुए बीमा कंपनी को प्रीमियम का भुगतान करने हेतु बैंक को प्राधिकृत करें।.
|
|
|
एबी आरोग्य दान क्या है: |
 |
पालिसीधारक और शेष सदस्यों द्वारा अस्पताल में चिकित्सा हेतु किए गए व्यय को उनके द्वारा विकल्प दी गई योजना के अनुसार कवर करने के लिए यह एक फ्लोटर स्वास्थ्य बीमा योजना है।
|
|
|
फ्लोटर पालिसी क्याफ है: |
 |
फ्लोटर पॉलिसी का अर्थ है कि पालिसीधारक द्वारा विकल्प दी गई बीमा राशि विकल्प दी गई योजना के अनुसार पॉलिसी सदस्यों में परिचालित होगी।
योजना विकल्प: एबी आरोग्यदान फ्लोटर पॉलिसी के अंतर्गत दो योजनाओं का विकल्प देता है- प्लान I & प्लान- II.
क) प्लान - I विकल्प मुख्य खाता धारक के अलावा पति/पत्नी और दो आश्रित बच्चों को बीमा प्रदान करता है।
ख) प्लान - II विकल्प मुख्य खाता धारक को, उनके पति/पत्नी, दो आश्रित बच्चों और मुख्य खाता धारक के माता/पिता को बीमा प्रदान करता है।
आश्रित बालिका का अर्थ होगा, जब तक बालिका अविवाहित या बेरोज़गार हो। आश्रित बालक को बीमा कवर उनके 26 वर्ष की आयु प्राप्त करने या उनको नौकरी मिलने या विवाह होने तक प्रतिबंधित है। |
|
|
पालिसी अवधि का प्रारंभ: |
 |
ग्राहक प्रीमियम का भुगतान करते ही बीमा वर्ष प्रारंभ होगा और एक साल तक बीमा कवर उपलब्ध होगा और नवीकरण प्रीमियम का भुगतान एक वर्ष की सामाप्ति पर या उससे पहले किया जाना चाहिए।.
|
|
|
आगे |