 |
|
आम सवाल - एम एस एम ई |
|
|
|
माइक्रो उद्यमी क्या है (निर्माण)? |
 |
माइक्रो उद्यमी (निर्माण) वह उद्यमी है जहां संयंत्र एवं मशीनरी में निवेश 25 लाख रू से अधिक न हो ।
|
|
|
माइक्रो उद्यमी (सेवा) क्या है ? |
 |
माइक्रो उद्यमी (सेवा) वह उद्यमी है जहां उपकरण में निवेश 10 लाख रू से अधिक न हो । .
|
|
|
लघु उद्यमी क्या है - निर्माण ? |
 |
लघु उद्यमी (निर्माण) वह उद्यमी है जहां संयंत्र एवं मशीनरी में निवेश 25 लाख रू से अधिक किन्तु 5 करोड़ रू से कम है ।
|
|
|
लघु उद्यमी (सेवा) क्या है ? |
 |
लघु उद्यमी (सेवा) वह उद्यमी है जहां उपकरण में निवेश 10 लाख रू से अधिक किन्तु 2 करोड़ रू से कम है । |
|
|
|
|
माइक्रो एवं लघु उद्यमियों को संपा॑र्श्विक-मुक्त ऋण की स्वीकृति हेतु उच्चतम सीमा क्या है ? |
 |
माइक्रो एवं लघु उद्यमी के अन्तर्गत 10 लाख रू तक की सीमा के ऋण बिना अन्य पार्टी तथा बिना संपार्श्विक प्रतिभूति के स्वीकृति हेतु पात्र हैं ।
प्रधान मंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम (पी एम ई जी पी) के अन्तर्गत माइक्रो एवं लघु उद्यमियों को स्वीकृत ऋण पर भी यह लागू है । |
|
|
माइक्रो एवं लघु उद्यमियों के अन्तर्गत संमिश्र ऋण क्या हैं ? |
 |
संमिश्र ऋण 1 करोड़ रू तक की सीमा वाले, सिंगल विंडो द्वारा कार्यकारी पूंजी तथा मीयादी ऋण हेतु होते हैं ।
|
|
|
एल यु सी सी क्या है ? |
 |
एल यु सी सी का अर्थ है लघु उद्यमी क्रेडिट कार्ड । यह ठोटे व्यवसाय, खुदरा व्यापार, व्यावसायिकों तथा स्व-रोज़गार व्यक्तियों, कृषकों, ग्राम उद्योगों, माइक्रो एवं लघु उद्यमियों की ऋण सम्बन्धी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु होते हैं ।
सभी वर्तमान ग्राहक जिनका लेनदेन पिछले 2 वर्ष से संतोषजनक है ।
अधिकतम 10.00 लाख रू प्रति उधारकर्ता |
|
|
What are the criteria for loans under Khadi & Village Industries (KVI) sector? |
 |
खादी एवं ग्राम उद्योग क्षेत्र में सभी यूनिट, चाहे उनका परिचालन-आकार तथा स्थिति, संयंत्र एवं मशीनरी में निवेश की राशि कुछ भी हो, पात्र हैं । |
|
|
ऋणों की ब्याज-दर एवं अन्य प्रभार क्या है ? |
 |
ऋणों के विभिन्न आकार हेतु आंतरिक ऋण निर्धारण मॉडल के आधार पर ब्याज-दर एवं अन्य प्रभारों का निर्धारण होता है ।
दरें आधार-दर तथा ब्याज कीमत-लागत अंतर से जुड़ी होती हैं तथा इनमें समय समय पर संशोधन हो सकता है । |
|
|
सी जी टी एम एस ई क्या है ? |
 |
उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों के अलावा अन्य क्षेत्रों में स्थिति यूनिट - 5.00 लाख रू तक की ऋण सुविधा हेतु - गारंटी शुल्क @1% तथा 5.00 लाख रू से अधिक की ऋण सुविधा हेतु - गारंटी शुल्क @1.50% उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में स्थित यूनिटों हेतु - गारंटी शुल्क @0.75% 50 लाख रू तक @1.50% 50 लाख से 100 लाख रू तक |
|
|
देय वार्षिक सेवा शुल्क क्या है ? |
 |
5.00 लाख रू तक की ऋण सुविधाओं के मामले में लागू दर 0.50% है
तथा 5.00 लाख रू से अधिक की ऋण सुविधाओं के मामले में 0.75% - उधार खाते में स्वीकृत ऋण सुविधा की राशि पर । |
|
|
सी एल सी एस एस क्या है ? |
 |
माइक्रो एवं लघु उद्यमियों (निर्माण) के तकनीकी कोटि-उन्नयन हेतु ऋण सम्बद्ध् पूंजी सब्सिडी |
|
|
सी एल सी एस एस के अन्तर्गत पूंजी सब्सिडी पर उच्चतम सीमा कितनी है ? |
 |
पूंजी सब्सिडी पात्र संयंत्र एवं मशीनरी का 15% है । अधिकतम 15.00 लाख रू । |
|
|
सी एल सी एस एस योजना के अन्तर्गत सम्मिलित यूनिट के प्रकार क्या हैं ? |
 |
|
|
|
बी सी एस बी आई क्या है ? |
 |
बी सी एस बी आई का अर्थ है बैंकिंग कोड एवं स्टैंडर्ड बोर्ड ऑफ इण्डिया ।
इसने माइक्रो एवं लघु उद्यमियों को बैंक की प्रतिबद्ध्ता का एक कोड तैयार किया है ।
यह एक ऐच्छिक कोड है जो माइक्रो, लघु एवं मध्यम उद्यमी विकास ( एम एस एम ई डी ) अधिनियम, 2006 में परिभाषित अनुसार बैंकिंग प्रचलनों के न्यूनतम मानक निर्धारित करता है जिनका बैंकों को माइक्रो एवं लघु उद्यमियों से व्यवहार के समय पालन करना होता है ।
.
|
|