 |
|
आन्ध्रा बैंक गिफ्ट कार्ड के बारे में जानिए |
|
प्रीपेड कार्ड पूर्व निर्धारित सीमा युक्त धन्य मूल्य लोडेड कार्ड है। यह भारत में पहला पूर्वदत्त कार्ड है, जिसमें पीओएस लेनदेन हेतु पिन एनेबल है, स्वत: संचालित कार्ड लॉक, ग्राहक स्वयं सहायता संचालन हेतु 4 अंक व्यक्तिगत एक्सेस कूट और अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पूर्वदत्त कार्ड पर आपात कालीन उपयोग हेतु स्टैंड-इन कार्ड है।
बैंक ने गिफ्ट, यूएसडी में यात्रा कार्ड और इंडिया फर्स्ट लाईफ इन्शुरेन्स कंपनी के साथ को-ब्रैंडेड प्रीपेड कार्ड का शुभारंभ किया है। |
|
गिफ्ट कार्ड : |
|
फ्लेक्सी मूल्य गिफ्ट कार्ड रु.250/- से रु.50,000/- तक जारी किए जाते हैं। यह कार्ड विशेषकर युवा पीढ़ी को आकर्षित करने हेतु आकर्षक गिफ्ट पैक में सभी प्रौद्योगिकी आधारित सुविधाओं सहित प्रदान किया जाता है। ये कार्ड सभी मास्टर कार्ड अंतर्राष्ट्रीय संबद्ध व्यापारियों के पास स्वीकारे जाते हैं। हमारी चुनिंदा शाखाओं में गिफ्ट कार्ड जारी किए जाते हैं। |
|
|
गिफ्ट कार्ड की विशेषताएं |
 |
- पीओएस उपयोग हेतु पिन एनेबल किया जाता है, जो पीओएस टर्मिनल में पिन हेतु मांगे जाने की शर्त पर है।
- कार्ड के दुरुपयोग से बचने हेतु स्वत: संचालित अस्थायी कार्ड लॉकिंग सुविधा।
- कार्ड धारक को प्रीपेड कार्ड- ग्राहक स्वयं सेवा पोर्टल में उपयोग हेतु 4 अंक व्यक्तिगत एक्सेस कूट (पीएसी) का चयन करने का विकल्प उपलब्ध है।
- खोए/ चोरी हुए/ क्षतिग्रस्त कार्ड के मामले में शाखाओं में सरल एक्टिवेशन के साथ रीप्लेसमेंट कार्ड जारी किया जाना।
- आरंभ में पीओएस व्यापारियों के पास गिफ्ट कार्ड की अनुमति है और बाद में इंटरनेट और आईवीआर (मोबाईल/फोन) भुगतान लेनदेन में इन्हें अनुमत किया जाएगा।
- शुल्क का भुगतान करने पर लेखा विवरण के प्रिंट आउट की व्यवस्था की जाएगी।
- सभी लेनदेन हेतु एसएमएस एलर्ट नि:शुल्क दिए जाएंगे।
|
|
|
|
प्रीपेड गिफ्ट कार्ड जारी करने हेतु मानदंड |
 |
- आवेदनकर्ता भारतीय नागरिक हो और उनकी आयु 18 वर्ष और अधिक हो।
- गैर- ग्राहकों के लिए केवाईसी प्रलेख प्रस्तुत करने हेतु ज़ोर दिया जाए।
- भारत में किसी भी स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कार्पोरेट, अपने कर्मचारियों, ग्राहकों आदि को, ऐसे व्यक्तियों के केवाईसी मानकों की संतुष्टि के बाद, आगे बांटने हेतु गिफ्ट कार्ड खरीदने हेतु पात्र हैं।
|
|
|
प्रभारों की सारणी : |
 |
|
|
क्र सं |
विवरण |
गिफ्ट कार्ड |
1 |
नया कार्ड जारी करना * गैर ग्राहकों के लिए प्रभारों का 25% अतिरिक्त प्रभारित किया जाता है। |
रु.1,000 तक के मूल्य हेतु रु. 25/-
रु;1,001 से अधिक के मूल्य हेतु रु.50/- |
2 |
कार्ड को हॉट लिस्ट करना |
रु. 100/- |
3 |
नया/ रीप्लेस्ड पिन/ पासवर्ड जारी करना |
रु. 50/- |
4 |
हॉट लिस्ट/ क्षेतिग्रस्त/ टूटे हुए कार्ड को बदलना |
रु 50/- |
5 |
विवरण प्रिंट कर दिए गए पते पर भेजना |
रु. 25/- |
6 |
शेष पूछताछ आन्ध्रा बैंक एटीएम में
अन्य एटीएम में |
नि:शुल्क यथा लागू |
7 |
कार्ड की अवधि समाप्त होने पर, केवाईसी प्रलेखों के प्रस्तुतीकरण पर नए गिफ्ट कार्ड के माध्यम से बकाया शेष वापस किया जाता है। |
यदि कार्ड में शेष राशि रु.25/- से अधिक हो तो रु 25/- काटा जाता है |
8 |
गिफ्ट कार्ड की अवधि समाप्त होने पर उसमें बकाया शेष रु.25/- से कम होने पर |
कोई धन वापसी अनुमेय नहीं है और इस राशि को प्रभारों के प्रति समंजित किया जाएगा। |
9 |
कार्ड को अस्थायी तौर पर लॉक करने हेतु |
प्रति अवसर रु.10/- |
|
|
कार्ड के नियम और शर्तें |
 |
- गैर व्यक्तिगत और गैर-रीलोडबल कार्ड जारी किए जाते हैं।
- यह कार्ड केवल भारत में भुगतान हेतु वैध है और नकदी आहरण के लिए वैध नहीं है।
- कार्ड पर मुद्रित माह तथा वर्ष पर ध्यान दिए बिना यह कार्ड खरीद की तारीख से एक वर्ष के लिए वैध है और यह माह के अंतिम दिन तक वैध रहेगा।
- कार्ड खाते में बकाए शेष पर कोई ब्याज नहीं दिया जाता है।
- गिफ्ट कार्ड खाते में किसी भी परिस्थिति में कोई ओवरड्राफ्ट अनुमेय नहीं है।
- गिफ्ट कार्ड की वैधता अवधि के दौरान रद्दकरण अनुमेय नहीं है।
- गिफ्ट कार्ड आफलाइन मोटो (मनी आर्डर या टेलीफोनिक आर्डर), मैनुअल की एंट्री लेनदेन, इंटरनेट सट्टेबाजी, किस्त भुगतान, सीधे नामे लेनदेन, प्री ऑथराइसेशन बुकिंग आदि हेतु एनेबल नहीं किए गए हैं।
- किसी भी परिस्थिति में वसूले गए शुल्क/प्रभार वापस नहीं किए जाएंगे।
- बैंक में किसी स्रोत से, मृत्यु, शोधन अक्षमता या दिवाला, की सूचना प्राप्त होने पर कार्ड का उपयोग बिना नोटिस बंद कर दिया जाएगा।
ग्राहक सेवा : निम्न चैनलों पर शेष पूछताछ, लेनदेन वीक्षण, कार्ड खाता विवरण, कार्ड का स्वत: लॉकिंग/ अनलॉकिंग, पिन बदलना/ अनलॉक करना, चोरी हुए/ खाए/ लापता कार्ड की रिपोर्टिंग, कार्ड बदलने का अनुरोध, विवाद दर्ज करना आदि ग्राहक अनुकूल सूवाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।
- 24x7 टोल फ्री/ आईवीआर हेल्पलाइन: 1800 425 4059
- ग्राहक सेवा पोर्टल :
- फैक्स: 040 2475 5052
- ग्राहक सेवा अधिकारी -कार्यालय समय के दौरान 040-24683206 या 040-24751157
अधिक विवरण हेतु आन्ध्रा बैंक की निकटतम शाखा से संपर्क करें या पूछताछ हेतु ई-मेल भेजें prepaidcards@andhrabank.co.in या ccdhelpdesk@andhrabank.co.in |
|
|