 |
|
ओल्टास |
|
परिचय |
 |
हमारा बैंक प्राधिकृत शाखाओं में विभिन्न खाते शीर्ष के सीधे कर वसूल करता रहा है तथा दिन की कुल वसूली उसी दिन नोडल शाखा को प्रेषित करता है जोकि अपनी वसूली सहित, प्राधिकृत शाखाओं से प्राप्त वसूली को समेकित करके कुल वसूली को नागपुर में लिंक शाखा भेज देता है । नागपुर शाखा तुरन्त वसूली के आंकड़े भारतीय रिज़र्व बैंक, सी ए एस, नागपुर को सूचित करती है तथा सरकारी खाते में जमा कर देती है ।
|
|
|
सीधे कर क्या हैं |
 |
कर-दाता द्वारा प्रेषित किसी भी प्रकार के कर को सीधा कर माना जाता है ।
कारपोरेट कर
आय कर
होटल रसीद कर
ब्याज कर
व्यय कर
संपदा डयूटी
सम्पत्ति कर
उपहार-कर
प्रतिभूति लेनदेन कर
बैंकिंग नकद लेनदेन कर
अनुषंगी लाभ कर |
|
|
किससे कर स्वीकार किए जा सकते हैं |
 |
सीधे कर देने की ईच्छा वाले व्यक्ति बैंक की किसी भी प्राधिकृत शाखा में नकद अथवा चैक/उसी बैंक पर आहरित अथवा उसी केन्द्र के दूसरे बैंक पर आहरित द्वारा सीधे कर दे सकते हैं ।
|
|
|
ओलटास क्या है |
 |
ओलटास (ऑन-लाइन कर लेखा पद्ध्ति) कर सुधार पर सलाहकार समूह द्वारा प्रारम्भ मानक, सिद्ध् एवं सफलतापूर्वक जांची गई ऑन लाइन इलैक्ट्रॉनिक मोड पर कर आंकड़ों के लेनदेन की एक पद्ध्ति है ।
|
|
|
ओलटास का उद्देश्य |
 |
ओलटास का उद्देश्य भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा सरकार को बैंकों की प्राधिकृत शाखाओं द्वारा वसूली निधि तथा कर आंकड़ों के लेनदेन को तेज़ करना है ।
|
|
|
ओलटास की प्र॑क्रिया : |
 |
चालान-वार कर वसूली आंकड़े प्राधिकृत शाखाओं द्वारा संबंधित नोडल शाखा को भेजे जायेंगे, जोकि उन्हें राष्ट्रीय प्रतिभूति निक्षोपागार लि (एन एस डी एल) – जोकि हमारी लिंक शाखा, नागपुर द्वारा सी बी डी टी हेतु एजेंट है - को भेजने हेतु लिंक शाखा (नागपुर) को भेजेंगी । आंकड़ों का यह प्रेषण उसी दिन ऑन लाइन किया जाना चाहिए
|
|
|
चालान फार्म : |
 |
कर-दाता द्वारा दिए जाने वाले सीधे करों के प्रत्येक कर भुगतान हेतु एक निर्धारित चालान फार्म है जिसमें एक प्रति है, मुख्य चालान सबसे ऊपर तथा बीच में छिद्रण सहित चालान के नीचे करदाता का पन्ना है ।
विभिन्न सीधे करों के भुगतान हेतु निम्नलिखित एक प्रति वाले चालान फार्मकेवल चार प्रकार के चालान फार्म) निर्धारित हैं
कर का प्रकार |
चालान जिसका प्रयोग करना है |
कम्पनियों पर आय कर (कारपोरेशन-कर तथा कम्पनियों के अलावा) |
आई टी एन एस 280 |
कारपोरेट तथा गैर-कारपोरेट से काटा गया स्रोत पर कर |
आई टी एन एस 281 |
प्रतिभूति लेनदेन कर, होटल रसीद कर, ब्याज कर, व्यय/अन्य कर, सम्पदा डयूटी, सम्पत्ति कर, उपहार कर, |
आई टी एन एस 282 |
बैंकिंग नकद लेनदेन कर, अनुषंगी- सुविधाएं कर |
आई टी एन एस 283 |
|
|
आगे |